Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

स्वरा भास्कर ट्रोलिंग: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने मचाई हलचल, मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ तस्वीर पर विवाद

स्वरा भास्कर और विवाद का रिश्ता ऐसे तो बहुत पुराना हैं. स्वरा भास्कर जो अपने बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं, जब कभी सोशल मिडिया पर कोई पोस्ट करती है तो हलचल मचना लाज़मी हैं. इस बार ट्रोल का कारण एक मुस्लिम गुरु से मिलना और स्वरा की लुक हैं.

Swara Bhaskar Trolling
स्वरा भास्कर 

Swara Bhaskar Trolling : 36 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, जो हमेशा अपनी बेबाक राय और सोशल मीडिया पर सक्रियता के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इस बार कारण है उनकी एक वायरल तस्वीर, जो उनके शौहर फहद अहमद और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ खींची गई है।

तस्वीर में स्वरा भास्कर और उनके पति फहद के साथ मौलाना सज्जाद नोमानी भी नजर आ रहे हैं. स्वरा, जो इस तस्वीर में मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं, फोटो क्लिक करने के दौरान मौलाना के बगल में खड़ी हैं. हालाँकि, इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है.  मौलाना सज्जाद नोमानी, जो हाल ही में अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में थे, इस तस्वीर में उनके साथ खड़े होने के कारण स्वरा को ट्रोल किया जा रहा है.

स्वरा भास्कर पति फहद और मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ 

लुक और शारीरिक रूप को लेकर भी ट्रोल्स का हमला

जहां एक ओर स्वरा भास्कर को मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ तस्वीर पर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी शारीरिक रूप को लेकर भी ट्रोल्स ने जमकर निशाना साधा. स्वरा के लुक्स और ड्रेसिंग सेंस पर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जा रही है, और उनका मजाक उड़ाया जा रहा है. स्वरा की तुलना कटरीना कैफ़ के साथ कर लुक का मजाक उड़ाया जा रहा हैं. सोशल मीडिया X पर ओसियन जैन नाम की एक यूज़र ने लिखा है -

पहली तस्वीर में कटरीना कैफ़ है जो विकी कौशल से शादी करने के बाद ब्राह्मणवादी पितृसता के गिरफ़्त में आकर एकदम बेडौल लग रही। वहीं स्वरा भास्कर फहद अहमद से विवाह करके दमक गईं है। उनके चेहरे से किसी मुग़लई खानदान की रुतबा झलक रहा। अगर रजिया सुल्तान की फोटो होती तो वो ऐसी ही दिखती।

यह तस्वीर स्वरा के पति फहद अहमद ने सोशल मिडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा था -

जनाब हज़रत मौलाना सज्जाद नौमानी साहब की ख़िदमत में हाज़िर हुए और उन्होंने हमे खूब दुआओं से नवाज़ा

Post a Comment

0 Comments