Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कुमार मंगलम बिड़ला ने आदित्य बिड़ला ग्रुप में 20 अरब डॉलर का निवेश करने का किया दावा !

20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने का दावा कुमार मंगलम बिड़ला (KM Birla ) ने एक समिट में किया है.  20 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रूपये में लगभग 1 लाख 66 हज़ार करोड़. यह एलान उन्होंने बिड़ला ग्रुप के हर सेक्टर को एक बुलन्दी तक पहुचाने के लक्ष्य को लेकर किया हैं.

Kumar Mangalam Birla at Hindustan Times Leadership Summit
कुमार मंगलम बिड़ला, हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप  समिट में 

हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में उधोगपति कुमार मंगलम बिड़ला (KM Birla) ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया. उन्होंने इस समिट में कहा कि वे भविष्य में 20 अरब डॉलर आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group ) में निवेश करने जा रहें हैं. इस निवेश का लक्ष्य आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group ) के हर सेक्टर को शीर्ष के दो कंपनियों में शामिल करना है. 

हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में उधोगपति कुमार मंगलम बिड़ला (KM Birla) ने अपने विज़न को शेयर करते हुए कहा कि यह निवेश सीमेंट प्रोडक्शन को अगले 10 साल में 10 करोड़ टन से बढ़ाकर 20 करोड़ टन तक ले जाएगा. यह हमारा अभी तक का सबसे बड़ा विस्तार होगा. 

टॉप टू कंपनी में शामिल होने का लक्ष्य 

कुमार मंगलम बिड़ला ने इस निवेश का मुख्य लक्ष्य अपने ग्रुप के हर सेक्टर को टॉप टू कंपनी में शामिल करना बताया.  उन्होंने कहा कि आज के मार्किट में टिकने के लिए पैमाना तय करना बहुत ज़रूरी हैं. आज के इस मार्केट में टिके रहने के लिए आपके पास या तो बहुत बड़ा स्केल होना चाहिए या यूनिक प्रोडक्ट्स.  इस निवेश से वर्ल्ड मार्किट (World Market ) में हमारी पकड मजबूत होगी. 

हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 में क्या कहा, सुनिए - 


Post a Comment

0 Comments