Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

यूपी उपचुनाव : बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे मुलायम सिंह यादव की तस्वीर, कमल फुल के साथ

 उत्तर प्रदेश उपचुनाव में नया पोस्टर वार शुरू हो गया है. लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर के बाहर  समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी  के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (नेताजी ) के फोटों लगने से एक नयी जंग शुरू हो गई है

उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले बीजेपी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगने से सियासी हलचल तेज


लखनऊ : मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी (सपा ) के संथापक, की पोस्टर  बीजेपी के दफ्टर के बाहर लगी हुई है, वो भी बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल के साथ.  अखिलेश यादव,  जो यूपी में बीजेपी की सबसे बड़ी  विरोधी दल के नेता हैं, के  पित्ताकी तस्वीर अगर भाजपा (BJP ) उपचुनाव में इस्तेमाल करती हैं,  तो बवाल मचना ही था और ऐसा हुआ भी. इससे सपा के कार्यकर्ता काफी नाराज़ हैं.

नेताजी का यह पोस्टर उनके बहूँ अपर्णा यादव के साथ लगाया गया है. इस पोस्टर में नेताजी को उनके 85 वीं जयंती पर श्रधांजलि अर्पित की गयी है. अपर्णा यादव अपने परिवार के खिलाफ जाकर 2022 में भारतीय जनता पार्टी  ज्वाइन  कर ली थी. इससे यादव परिवार को एक बहुत बड़ा झटका भी लगा था. 

बीजेपी में आने के बाद अपर्णा यादव का एक पुराण बयान भी खूब वायरल हो रहा हैं. अपर्णा यादव ने एक टीवी  इंटरव्यू में कहा था, 'मैं सार्वजनिक मंच पर कहना चाहती हूं कि नेता जी ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफ की थी, हो सकता है कि अगर वह रहते तो आगे चलकर कहते कि कहीं सपा शायद विलय कर रही होती.' 

फिलहाल मुलायम सिंह यादव का कमल छाप के साथ यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. 

Post a Comment

0 Comments