Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बिहार विधानसभा उपचुनाव : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज सभी सीटे हार गयी, जमानत भी जब्त हो गई

 बिहार विधान सभा उपचुनाव में  प्रशांत किशोर (PK ) की  नई नवेली पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव  लड़ा था. चारों सीटों  पर पार्टी पूरी तरह  से पिट गई. 

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर

Bihar Assembly Byelection 2024 : बिहार को सुधारने की दमख़म भरने वाले प्रश्नात किशोर की पार्टी बिहार विधानसभा उपचुनाव में बुरी तरह से पिट गई है. जन सुराज पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी और चारो सीटें  हार गई. यहा तक कि 3 सीटों पर जमानत जब्त हो गई है. 

वह चार सीट जहा पीके के उम्मीदवार हारे 

1. रामगढ़ : इस सीट से जन सुराज पार्टी के तरफ से पीके (PK ) ने सुशील कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था.  सुशील कुमार सिंह  को यहाँ मात्र 6513 वोट ही मिले. इस सीट से बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की है. 

2. तराड़ी : यहाँ पीके ने किरण सिंह को उम्मीदवार बनाया था जिसको मात्र 5662 वोट ही मिला. बीजेपी के उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने इस सीट से जीत हासिल की. 

3. इमामगंज : यहा से पीके ने जितेन्द्र पासवान को प्रत्यासी बनाया था. इन्हें 35 हजार वोट मिला. यहीं एकलोता सीट है जहा जन सुराज के उम्मीदवार,  अपना जमानत बचा पाए है. 

4. बेलागंज : इस सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार को सिर्फ 17 हज़ार वोट ही मिले. यहा से जेडीयू की मनोरमा देवी ने जीत हासिल की. 

कुल  मिलाकर पीके के उम्मीदवार इस उपचुनाव में एक मात्र वोट कटवा बन कर रह गए | 

Post a Comment

0 Comments