Happy Birthday Zeenat Aman: आज बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री ज़ीनत अमान 73 साल की हो गयी. 70-80 के दशक में पुरे बॉलीवुड में इनका सिक्का चलता था. हर कोई ज़ीनत अमन के साथ फ़िल्में करना चाहता था लेकिन उनके करियर के साथ एक ऐसी अनकही प्रेम कहानी भी जुड़ी है, जो दिग्गज अभिनेता देव आनंद के दिल की गहराइयों को दर्शाती हें.
यह कहानी एकतरफा मोहब्बत, ईर्ष्या और टूटे दिल की दास्तान बनकर रोमांसिंग विद लाइफ (2007) में सामने आई.
| जीनत अमान |
देव आनंद लिखते है, "अचानक एक दिन मुझे एहसास हुआ कि मैं ज़ीनत से बेइंतेहा मोहब्बत करता हूँ... और उसे यह बात कहना चाहता हूँ!"
उन्होंने ज़ीनत के लिए खास तौर पर ताज होटल के रेंडेज़वस रेस्टोरेंट में एक रोमांटिक डिनर का आयोजन किया। लेकिन इस कहानी का सुखद अंत नहीं हुआ।
दिल टूटने का कारण
देव आनंद ने अपनी आत्मकथा में ज़िक्र किया कि इश्क इश्क इश्क के प्रीमियर के दौरान राज कपूर ने ज़ीनत को सभी मेहमानों के सामने बधाई देते हुए किस किया।
देव ने लिखा, "राज कपूर का ज़ीनत को किस करना और उनका इसे सहजता से स्वीकार करना मेरे लिए ईर्ष्या और दर्द का कारण बन गया। ऐसा लगा जैसे मेरी खोज, मेरी नायिका, मेरी 'संपत्ति' मुझसे छिन गई। उस पल मेरी सारी उम्मीदें टूट गईं और मेरा दिल बिखर गया।"
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इसके बाद उनकी ज़ीनत के लिए भावनाएँ बदल गईं। देव आनन्द लिखते है, "ज़ीनत अब मेरे लिए वही ज़ीनत नहीं रह गई थी। मैंने चुपचाप उस जगह से निकलने का फैसला किया,"
राज कपूर के साथ संबंधों की अफवाहों पर ज़ीनत अमान ने अपनी स्थिति स्पष्ट की।
जीनत अमान ने कहा, "राज कपूर के साथ मेरा रिश्ता केवल पेशेवर था। हमारे बीच कभी कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था। वह अपने काम को लेकर जुनूनी थे, और मैं भी अपने काम को लेकर उतनी ही समर्पित थी।"
देव आनंद की किताब में किए गए खुलासे पर भी ज़ीनत ने नाराज़गी जताई।
ज़ीनत अमान ने कहा, "मुझे गुस्सा आया, अपमानित और आहत महसूस हुआ। देव साहब, जो मेरे से उम्र में बड़े थे और जिन्हें मैं एक आदर्श और प्लेटोनिक तरीके से प्यार करती थी, ने ऐसी कहानी पर विश्वास किया और इसे दुनिया के सामने पेश कर दिया। मुझे इस घटना के बारे में दोस्तों से फोन आते रहे, लेकिन मैंने उनकी किताब कभी नहीं पढ़ी। गुस्से में मैंने उस किताब को बेसमेंट में रख दिया।"
ऐसे कई किस्सें है पर इन सब से इतर ज़ीनतअमान का जन्मदिन उनकी अद्भुत यात्रा को याद करने का अवसर है। वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि अपने दौर की महिला सशक्तिकरण का प्रतीक रही हैं। अपने शानदार करियर और बेमिसाल अंदाज़ से उन्होंने हमेशा दिलों पर राज किया।
Happy Birthday Zeenat Aman !
0 Comments