Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारत समर्थक निकी हेली को ट्रंप ने अपनी सरकार में जगह नहीं देने की घोषणा

नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समर्थक निकी हेली को अपनी सरकार में जगह न देने की घोषणा की है।  

निकी हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं। हेली के माता-पिता, अजित सिंह रंधावा और राज कौर रंधावा, अमृतसर के रहने वाले थे।

निकी हेली भारतवंशी हैं
निकी हेली भारतवंशी हैं 

निकी हेली भारत का खुलकर समर्थन करती रही हैं। ट्रंप अक्सर सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण घोषणाएं करते रहते हैं। पिछली बार भी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'ट्रूथ' पर लिखा है, "मैं पूर्व राजदूत निकी हेली या पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो को अपनी अगली सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करूंगा।"

ट्रंप ने कहा, “मुझे पहले उनके साथ काम करने का मौका मिला है, और मैंने उनके काम की प्रशंसा की है। देश की सेवा के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।”

निकी हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देते हुए लिखा है, "मुझे राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का पक्ष रखने पर गर्व है. मैं उन्हें और उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों को अगले चार साल में अमेरिका को एक मज़बूत और सुरक्षित देश बनाने में सफलता की कामना करती हूँ."

Post a Comment

0 Comments