Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गाय के चमड़ी से बना 2 लाख रुपए की बैग का इस्तेमाल करती हैं जया किशोरी ?

प्रसिद्ध कथावाचक और धर्म उपदेशक जया किशोरी को एक महंगे चमड़े के हैंडबैग के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा हैं । उनके बैग की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है और दावा है कि यह बैग गाय की चमड़ी से बना है। इस घटना पर सोशल मीडिया में लोगों ने उन्हें उनके धार्मिक उपदेशों के साथ मेल न खाने वाला व्यवहार बताते हुए ट्रोल करना शुरू किया है।

जया किशोरी, जिन्हें आधुनिक मीरा के रूप में जाना जाता है, धार्मिक कथाओं और प्रेरणादायक भाषणों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके लाखों अनुयायी हैं और वे सामाजिक मंचों पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस विवाद के बाद उनके फॉलोअर्स के बीच भी दो पक्ष बन गए हैं – कुछ लोग इसे उनकी निजी पसंद मानते हैं जबकि अन्य इसे उनकी धार्मिक छवि के विपरीत मानते हैं

जया किशोरी ने इस मामले पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Post a Comment

0 Comments